July 30, 2026

News India Group

Daily News Of India

उत्तरकाशी जिले के आदित्य ने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर किया रवांई घाटी का नाम रोशन, पाई 315 रैंक।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : बंगाण क्षेत्र के किरोली गांव निवासी गब्बर सिंह चौहान के बेटे आदित्य सिंह चौहान ने इस वर्ष यूपीएससी की परीक्षा पास की है। आदित्य ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई दिल्ली से की है।

आदित्य सिंह चौहान की ऑल इंडिया में 315 रैंक

उत्तरकाशी जिले में मोरी ब्लॉक के बंगाण क्षेत्र के एक युवक ने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर रवांई घाटी का नाम रोशन किया है। किरोली गांव निवासी आदित्य सिंह चौहान की ऑल इंडिया में 315 रैंक है।

कम्प्यूटर सांइस में किया बीटेक

मोरी ब्लाक के बंगाण क्षेत्र के किरोली गांव निवासी गब्बर सिंह चौहान के बेटे आदित्य सिंह चौहान ने इस वर्ष यूपीएससी की परीक्षा पास की है। आदित्य ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई दिल्ली से की है। इसके बाद उन्होंने 2016 में गोविन्द बल्लभ पंत विश्व विद्यालय पंतनगर से कम्प्यूटर सांइस में बीटेक किया है।

उनकी इस सफलता पर रवांई घाटी में खुशी का माहौल है। आदित्य के पिता गब्बर सिंह दिल्ली में जर्मनी के दक्षिण एशिया संस्थान हाईडिलबर्ग विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं।आदित्य से बड़ी एक बहन है जो कि परास्नातक करने के बाद तैयारी कर रही है।

रवांई घाटी में खुशी का माहौल

आदित्य सिंह चौहान के पिता गब्बर सिंह चौहान ने बताया वे गत कई वर्षों से दिल्ली में रह रहे हैं, लेकिन अपने गांव उनका आना जाना रहता है। आदित्य की मां परमेश्वरी देवी गृहणी हैं। आदित्य सिंह चौहान की इस सफलता से रवांई घाटी में खुशी का माहौल है।

इससे पूर्व वर्ष 2010 में बंगाण क्षेत्र के माकुड़ी गांव की सुमन रावत का आईएएस में चयन हुआ था।

You may have missed