September 11, 2026

News India Group

Daily News Of India

फैक्ट्री चोरी के मामले में वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार, 25 किलो लोहे की प्लेट बरामद

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में फैक्ट्री से ब्रांस, कॉपर, कांसे की मूर्तियां, घंटियां और लोहे का सामान चोरी होने के मामले में फरार चल रही वांछित अभियुक्ता को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई 25 किलो लोहे की प्लेट भी बरामद की है। मामले में शामिल चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

पुलिस के अनुसार, 4 जुलाई 2026 को ब्रह्मपुरी पटेलनगर निवासी व्यक्ति ने कोतवाली पटेलनगर में तहरीर देकर बताया था कि लोहियानगर, निरंजनपुर स्थित उनकी चौहान हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के पीछे बने गोदाम में रखा ब्रांस, कॉपर और कांसे की मूर्तियां, घंटियां तथा लोहे का सामान अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 418/2026 के तहत धारा 305(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया था।

घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने जांच शुरू की और मामले में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में रेखा साहनी की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान 22 अगस्त को लोहियानगर क्षेत्र से रेखा साहनी (45) पत्नी रामलखन साहनी, निवासी मुस्तफापुर, थाना विशनपुर, जिला दरभंगा, बिहार, हाल निवासी लोहियानगर पटेलनगर, देहरादून को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की गई 25 किलो लोहे की प्लेट बरामद हुई।

More Stories