August 22, 2026

News India Group

Daily News Of India

फूल चट्टी के पास एक व्यक्ति खाई में गिरा, SDRF ने किया रेस्क्यू।

1 min read

उत्तरकाशी : SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनाँक 29 अप्रैल 2023 को चौकी जानकीचट्टी द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि फूल चट्टी के पास एक व्यक्ति खाई में गिर गया है, जिसमे SDRF टीम की आवश्कता है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी राजेश कुमार के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीम त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल लगभग 50 मीटर नीचे खाई में पैदल वेकल्पिक मार्ग से हो होते हुऐ घायल व्यक्ति तक पहुँच बनायी व जिला पुलिस के साथ समनवय बनाकर स्ट्रेचर बोर्ड के द्वारा वेकल्पिक मार्ग से होते हुऐ मुख्य मार्ग तक लाकर एम्बुलेंस की सहायता से उचित उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।

घायल व्यक्ति का नाम :- जयराम उम्र -35 वर्ष, निवासी :- ग्राम सिंदरी जिला – उत्तरकाशी।

More Stories

You may have missed