July 30, 2026

News India Group

Daily News Of India

वरिष्ठ पत्रकार द्वारिका सेमवाल को पितृत्व शोक, उत्तरकशी जिले के पत्रकारों ने जताया शोक।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : वरिष्ठ पत्रकार और यमुनोत्री प्रेस क्लब के महामन्त्री द्वारिका सेमवाल के पिता हरिकृष्ण सेमवाल उम्र 79 वर्ष का देहरादून एक अस्पताल में निधन हो गया । यमुनोत्री प्रेस क्लब और रवांई घाटी पत्रकार संघ से जुड़े पत्रकारों ने दुःख की इस घड़ी में मृतक पुण्य आत्मा को ईश्वर अपने चरणों मे स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने को लेकर शोक संवेदना व्यक्त की।
आपको बताते चले कि पत्रकार द्वारिका के पिताजी पोस्ट ऑफिस से सेवानिवृत्त अधिकारी थे ,माँ रेणुका देवी के उपासक पुजारी और वेदज्ञानी व जन्मपत्री के ज्ञाता थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।क्षेत्र में अपने बीच से वैदिक ज्ञानी का चले जाना सभी के जुबां पर दुःख प्रकट कर रहा है।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में वरिष्ठ पत्रकार दिनेश रावत, राधेकृष्ण उनियाल,विजय पाल रावत, तिलक चन्द रमोला,यमुनोत्री प्रेस क्लब व रवांईघाटी पत्रकार संघ अध्यक्ष सुनील थपलियाल, जय प्रकाश बहुगुणा, नितिन चौहान, भगवती रतूड़ी, मदन पैन्यूली, संदीप चौहान, बलदेव भंडारी, वीरेंद्र चौहान,विनोद रावत, भगत राणा, हरीश चौहान, राजेन्द्र चौहान, दयाराम थपलियाल, कुँवर सिंह तोमर ,शांति टम्टा, अरविन्द थपलियाल सहित जिले के पत्रकारों ने शोक जताया और श्रदांजली दी।

You may have missed