July 14, 2026

News India Group

Daily News Of India

देव प्रयाग कीर्ति नगर जन कल्याण विकास समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र उनियाल ने दी रोजा इफतार की पार्टी।

मसूरी : देव प्रयाग कीर्ति नगर जन कल्याण विकास समिति के अध्यक्ष व सामाजिक कार्य कर्ता देवेंद्र उनियाल ने सांप्रदायिक सौहार्द को बनाये रखने के लिए कुलड़ी जामा मस्जिद में रोजा इफतार की पार्टी दी। व मुस्लिम समाज के लोगों को रमजान के पवित्र माह की बधाई दी।


देव प्रयाग कीर्ति नगर जन कल्याण समिति के अध्यक्ष देवेंद्र उनियाल ने कुलड़ी मस्जिद में दी गई रोजा इफतार पार्टी मे मुस्लिम समाज के लोगों को रमजान के पवित्र माह की बधाई दी व कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से सामाजिक सौहार्द बढ़ता है। रोजा इफतार पार्टी में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे व विश्व शांति व अमन की प्रार्थना की। इस मौके पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने भाग लिया व सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र उनियाल का आभार व्यक्त किया व कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी भाई चारा मजबूत होता है।

You may have missed