August 29, 2026

News India Group

Daily News Of India

दुखद – घास काटने गयी महिला की हुई मौत, शोक की लहर।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : तहसील बड़कोट के अंतर्गत मांडड़ गांव निवासी किद्रां देवी पत्नी विरेद्रं थपलियाल का घास काटने से मौत हो गयी। घटना शुक्रवार शाम की है जब महिला घास काटने जा रखी थी और पांव फिसलने से मौत हो गयी।

बताया जा रहा है कि पहले महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केद्रं नौगांव पंहुचाया गया लेकिन डाक्टरों ने महिला की हालात गंभीर बताकर हायर सेटंर देहरादून रेफर कर दिया जिसके बाद महिला ने आधे रास्ते में ही दम तोड़ दिया। महिला की उम्र 45वर्ष बताई जा रही है और इसकी सूचना राजस्व विभाग को दे दी गयी। महिला अपने एक लड़के और दो लड़कीयों सहित अपने पति को छोड़कर चली गयी। महिला की दर्दनाक मौत से परिवार में मातम छा रखा है।

You may have missed