July 29, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – पुष्कर सिह धामी के मुख्यमंत्री बनने पर BJP ने आतिशबाजी कर किया मिष्ठान वितरित।

मसूरी : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बनने पर भाजपा मसूरी मंडल ने आतिशबाजी की व मिष्ठान वितरित किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर पुष्कर सिह धामी व गणेश जोशी के समर्थन में नारेबाजी की।


उत्तराखंड चुनाव के बाद से मुख्यमंत्री की घोषणा होने के कयास लगाये जा रहे थे जिस पर पुष्कर सिंह धामी की घोषणा होने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर छा गई। भाजपा मसूरी मंडल ने शहीद भगत सिंह चौक पर पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने पर जमकर नारेबाजी की व आतिशबाजी के साथ ही कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिष्ठान खिला कर बधाई दी। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं को पहले से ही भरोसा था कि धामी ही मुख्यमंत्री बनेंगें। हालांकि वह चुनाव हार गये थे लेकिन गत छह माह में उन्होंने प्रदेश में जो विकास के कार्य किए उस पर केंद्रीय नेतृत्व में मुहर लगाई। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड उनके नेतृत्व में विकास की उंचाइयों को छुएगा व प्रदेश प्रगति के पथ पर जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा पर प्रदेश की जनता ने विश्वास किया है उस पर नई सरकार खरी उतरेगी। इस मौके पर भाजपा महामंत्री कुशाल राणा, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित पंवार, पालिका सभासद अरविंद सेमवाल, जसोदा शर्मा, अनीता पुंडीर, सपना शर्मा, कमला थपलियाल, सतीश ढौडियाल, सुधीर डोभाल, पुष्पा पुंडीर, अभिलाष, कुणाल, अनीता धनाई सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may have missed