June 13, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज NSS शिविर शुरू।

मसूरी : सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज एनएसएस का सात दिवसीय शिविर राजकीय प्राथमिक विद्यालय लंढौर नंबर एक आर्यसमाज मंदिर में मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू किया गया।
एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के शुभारंभ पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अर्चना रानी ने शिविर शुभारंभ पर आये अतिथियों का स्वागत किया व बताया कि सात दिनों तक शिविर में शामिल एनएसएस की स्वयंसेवी छात्रांए समाज सेवा के साथ ही सामाजिक बुराई के खिलाफ अभियान चलायेंगी व समाज को जागरूक करने का कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि एनएसएस की छात्रांएं आस पास के क्षेत्रों में जाकर पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक बुराई को समाप्त करने, स्वच्छता आदि पर लोगों को जागरूक करेंगी। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सारिका गुप्ता व क्षेत्रीय सभासद अरती अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि राजकीय प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सीमा ढौडियाल, सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्या डा. नम्रता श्रीवास्तव, शिक्षिका लक्ष्मी भी मौजूद रही। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवी छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी व एनएसएस का संकल्प गीत गाया।

You may have missed