August 17, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – शांति पूर्ण व भय मुक्त मतदान के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च।

मसूरी : पुलिस ने आगामी 14 फरवरी को शांति पूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने को लेकर पुलिस ने जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए फ्लैग मार्च निकाला जो गांधी चौक से शुरू होकर मलिंगार चौक व वहा से वापस गांधी चौक तक गया।
पुलिस ने आगामी 14 फरवरी को होने वाले चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए फ्लैग मार्च निकाला जिसमें सिविल पुलिस के साथ ही अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ के जवान शामिल थे। फ्लैग मार्च का नेतृत्व कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा ने किया व गांधी चौक से मालरोड, शहीद स्थल, इंद्रमणि बडोनी चौक, कुलडी बाजार, शहीद भगत सिंह चौक, घंटाघर, लंढौर बाजार होते हुए मलिंगार चौक तक गये व उसी क्रम में वापस गाधी चौक लौटे। कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि फ्लैग मार्च 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव को शांति पूर्ण ढंग से कराने व भयमुक्त मतदान करवाने के लिए किया गया है। इस मार्च में एक कंपनी सीआरपीएफ व सिविल पुलिस ने प्रतिभाग किया जिसमें 68 सशस्त्र जवान शामिल थे। इस आयोजन का मकसद जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना है तथा राजनैतिक दलों के बीच होने वाले विवादों के प्रति सचेत करने के लिए किया गया। अगर कोई इस दौरान गड़बडी करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि मसूरी थाना क्षेत्र में पांच अति संवेदनशील बूथ है। जहां पर चुनाव आयोग व जिला प्रशासन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जायेगा ताकि मतदान को कोई प्रभावित न कर सके।

More Stories

You may have missed