June 13, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – बर्फ देखने बुरांसखंडा धनोल्टी जाने वाले पर्यटकों के कारण लग रहा जाम।

मसूरी : पर्यटन नगरी सहित धनोल्टी, बुरांसखंडा में बर्फबारी देखने लगातार पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है जिस कारण वहां जाम लग रहा है। इस बार हुई जमकर बर्फबारी ने लोगों को खासा आकर्षित किया है और लगातार वीकएंड के साथ ही अन्य दिनों पर्यटकों का तांता लग रहा है व इस दौरान वाहन जहां तहां खडे़ कर देने से जाम लग रहा है।
कुदरत ने इस बार जमकर बर्फबारी की जिससे मसूरी सहित धनोल्टी बुरांसखंडा सहित अन्य क्षेत्रों में बर्फ के चलते बड़ी संख्या में पर्यटकों ने मसूरी व धनोल्टी, बुरांसखंडा का रूख किया है। हालांकि मसूरी के उंचाई वाले क्षेत्रों को छोड कर बर्फ लगभग पिघल गई है लेकिन धनोल्टी बुरांसखंडा में अभी भी बड़ी मात्रा में बर्फ होने से लगातार पर्यटक बर्फबारी का आनंद लेने जा रहे हैं जिससे इस क्षेत्र में जाम लग रहा है। कारण है कि बर्फ में वाहन आगे न जाने के कारण पर्यटक अपने वाहन रोड के किनारे जहां तहां खड़े कर दे रहे हैं जिसके कारण आने जाने वाले वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है व जाम से जूझना पड़ रहा है। पर्यटक उत्साहित होकर रोड के किनारे वाहन खड़ा करके बर्फबारी का आनंद लेने चले जा रहे है जिससे आने जाने वाहनों को जगह नहीं मिल पा रही है और जिन पर्यटकों के वाहन खड़े है उन्हें ढूढने में वक्त लग रहा है जिससे पूरे क्षेत्र में जाम से जूझना पड रहा है। बुरांसखंडा धनोल्टी मार्ग पर बर्फबारी होने के बाद से लगातार जाम लग रहा है। वहीं दूसरी ओर भले ही मसूरी की बर्फ पिघल गई हो लेकिन बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने से बाजार में रौनक लौट आई है व मालरोड पर सीजन जैसा माहौल नजर आ रहा है वहीं वीक एंड पर होटल फुल रहे। व लगातार पर्यटकों की आवाजाही बनी हुई है।

You may have missed