July 30, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – इनरव्हील ने कराया एक गरीब लड़की की शादी का सामान उपलब्ध।

मसूरी : इनरव्हील क्लब ने महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के तहत एक गरीब लड़की की शादी का सामान उपलब्ध कराया। इससे पूर्व भी इनरव्हील क्लब लगातार गरीब लड़कियों की शादी में मदद करता आ रहा है। इस वर्ष जुलाई से दिसंबर तक 7 गरीब कन्याओं का विवाह में क्लब ने सहयोग किया।


कुलड़ी स्थित होटल होराइजन में इनरव्हील क्लब ने एक कार्यक्रम आयोजित कर गरीब लड़की को शादी का सामान उपलब्ध कराया जिसमें बारात का राशन आटा, चावल, दाल, तेल, चीनी, मसाला आदि व इसके साथ ही लकडी के लिए शूट, साड़ियां, कंबल, बड़ा बाक्स, स्टील डिनर सेट, शॉल, स्वेटर, मेकअप किट सहित शगुन के लिए 21 सौ व मिठाई का डिब्बा दिया गया। इनर व्हील क्लब की पूर्व मंडलाध्यक्ष नीरजा पांधी ने बताया कि इनरव्हील क्लब मसूरी का गरीब लड़कियों की शादी कराने का सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। तथा हर साल बड़ी संख्या में लड़कियों की शादी कराई जाती है। इस शादी में क्लब ने 26 हजार का सामान उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि क्लब इसके साथ ही समाज सेवा के कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट कर रहा है। इस मौके पर इनरव्हील अध्यक्ष मनीषी संघल ने पूर्व मंडलाध्यक्ष नीरजा पांधी, पूर्व अध्यक्ष साधना साहनी, रीता जैन, अल्का जैन, एडिटर रीना माथुर का सहयोग एवं कार्यक्रम आयोजित करवाने के लिए विशेष आभार व्यक्त किया। वहीं क्लब के सभी सदस्यों का इस शुभ कार्य में सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया।

You may have missed