October 8, 2026

News India Group

Daily News Of India

आग लगने की सूचना पर पीड़ित के घर पहुंचे काबीना मंत्री गणेश जोशी, हर सम्भव मदद का दिया भरोसा।

देहरादून : काबीना मंत्री एवं मसूरी से विधायक गणेश जोशी ने सोमवार को देहरादून के जाखन स्थित विवेक विहार भाग 2 बापूनगर निवासी सुनीता थापा पत्नी बलबीर थापा के घर में किन्हीं कारणों से आग लगने की सूचना पर पीड़ित के घर पहुंचे और उन्हें हरसम्भव सहयोग का आश्वासन दिया।


कैबिनेट मंत्री जोशी ने अपने ओर से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की और सरकारी कोष से भी सहायता प्रदान करने का भरोसा दिलाया। मंत्री ने बताया कि सम्भवतः शाट सर्किट के कारण यह हादसा हो गया हो। उन्होंने दूरभाष पर जिला प्रशासन के अधिकारियों को भी पीड़ित परिवार का सहयोग करने को कहा।
इस अवसर पर पार्षद संजय नौटियाल, निरंजन डोभाल, अरविन्द डोभाल आदि उपस्थित रहे।

You may have missed