October 21, 2025

News India Group

Daily News Of India

देवप्रयाग कीर्ति नगर जन कल्याण समिति इगास पर्व की तैयारी पूरी पकोडे बनाये।

मसूरी : देवप्रयाग कीर्ति नगर जन कल्याण समिति के तत्वाधान में 15 नवंबर को होने वाली इगास पर्व की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिसके तहत आज पकोड़े बनाये जा रहे हैं।
देव प्रयाग कीर्ति नगर जन कल्याण समिति के तत्वाधान में कल 15 नवंबर को इगास पर्व मनाया जायेगा। जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया व एक दिन पूर्व पकोड़े बनाने का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष देवेंद्र उनियाल ने बताया कि 15 नवंबर को पार्किंग सभागार कुलडी में इगास पर्व आयोजित किया जा रहा है। जिसकी तैयारी पूरी हो गई है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में बतौर अतिेथि मनीष गौनियाल, दिवाकर भटट, पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, प्रकाश राणा, मेघ सिंह कंडारी आदि मौजूद रहेंगे। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम ढोल दमाउ की थाप पर आयोजित किए जायेगे वहीं गढवाल सभा की ओर से पारंपरिक नृत्यों की प्रस्तुति दी जायेगी। वहीं भैलों खेलने का भी आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के अंत में भोजन की व्यवस्था भी की गई है। तैयारी समिति में संरक्षक बिजेंद्र पुंडीर, विनोद कंडारी, बिजेंद्र भंडारी, कीर्ति कंडारी, अंशु कंडारी, सीता पंवार, पुष्पा पडियार, नरेंद्र पडियार, राजेंद्र कंडारी, विक्रम सिंह, प्रेम सिंह नेगी, जगजीत कुकरेजाा, सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *