July 30, 2026

News India Group

Daily News Of India

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग ने किया स्वरोजगार जागरूकता कार्यक्रम।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : जिले के प्रखडं नौगांव में खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक सभागार नौगांव में खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के द्वारा किया किया । इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अधिक से अधिक स्वरोजगार से जोड़ने का है , खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अधिकारी राजेश कुमार और सुमन शाह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवा जो रोजगार करना चाहते हैं उनको अपना उधम शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 35 प्रतिशत तक की सब्सिडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग की तरफ से दी जा रही है।


साथ ही प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में भी लोगों को जागरूक किया।कार्यक्रम में सेकडो़ युवा महिलाओं ने हिस्सा लिया तो वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक खंड विकास अधिकारी नौगांव शशि भूषण बिंजोला के द्वारा की गई और डामटा कफनोल वार्ड से जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विपिन थपलियाल,ब्लॉक मिशन प्रबंधक रविन्द्र नौटियाल राष्टीय आजीविका मिशन नौगांव, खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग से राजेश कुमार, सुमन शाह, प्रदीप मल, जिला सहकारी बैंक के प्रबंधक शैलेंद्र अस्वाल, रोबिन वर्मा समाजसेवी आदि उपस्थित रहे।

You may have missed