September 16, 2026

News India Group

Daily News Of India

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर कुष्ठ आश्रम में बांटी खाद्य सामग्री

1 min read

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवपुरी कॉलोनी स्थित शांति कुष्ठ आश्रम में जरूरतमंदों को राशन और आवश्यक खाद्य सामग्री वितरित की गई। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महिला मोर्चा कमली भट्ट ने आश्रम में रह रहे कुष्ठ रोग से पीड़ित और दिव्यांग लोगों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई।

इस दौरान आश्रम में निवास कर रहे लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कमली भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को सेवा और सामाजिक समरसता के संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक सहयोग पहुंचाना और समाज के वंचित वर्गों के साथ अपनत्व का भाव मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ संवेदना और सहयोग के साथ खड़ा होना ही सच्ची सेवा है। जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सामूहिक प्रयास किए जाने चाहिए, ताकि कोई भी व्यक्ति स्वयं को समाज से अलग-थलग महसूस न करे।

कार्यक्रम में कॉलोनी के प्रधान ओमप्रकाश, मीना देवी, सुमित्रा, आरती, संध्या, श्रुति समेत कई लोग मौजूद रहे।

More Stories

You may have missed