July 30, 2026

News India Group

Daily News Of India

वन विभाग ने मनाया वन्यजीव सप्ताह।

1 min read

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : नगर पालिका क्षेत्र के चिन्यालीसौड़ में वन विभाग की पहल पर वन्यजीव सप्ताह मनाया गया। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों ने छात्रों को वन्यजीवों का महत्व बताया। कहा प्राकृतिक संतुलन के लिए वन्य जीवों की विशेष उपयोगिता है। उनके संरक्षण को सभी को आगे आना होगा।

गुरुवार को धरासू वन विभाग, भूमि सरक्षण धनारी गाड़ रेंज, टिहरी डैम दशगी गाड़ रेंज के अधिकारी व कर्मचारी सहित बिरजा इंटर कॉलेज के छात्रों ने नगर पालिका क्षेत्र में वन्य जीव सप्ताह के तहत जन जागरूकता रैली निकली । वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि वन व वन्य जीवों के सरक्षण के लिए सभी को आगे आना होगा।

इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी नागेन्द्र रावत ने बिरजा इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को वन्य जीवों के बारे में जानकारी दी। कहा प्राकृतिक संतुलन के लिए वन्यजीवों का विशेष महत्व है। वन्यजीवों के संरक्षण के प्रयास सभी को करने चाहिए। छात्रों व शिक्षकों ने वन विभाग के इस प्रयास को जमकर सराहा। साथ ही वन्यजीवों की सुरक्षा का संकल्प लिया। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी नागेन्द्र रावत,उप वन क्षेत्राधिकारी लाखीराम,अनिल नौटियाल,लता कोठारी व स्थानीय लोग शामिल रहे।

You may have missed