August 24, 2026

News India Group

Daily News Of India

बाघ के आतंक से ग्रामीण परेशान एक बैल और बकरी का किया शिकार।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : प्रखडं नौगांव के दारसौं गांव के च्वाडा़ तोक में आदमखोर गुलदार ने दहसत मचा रखा है। बता दें कि आज दिन दहाड़े आशीष थपलियाल की एक बकरी और गोविन्द राम थपलियाल का एक बैल को अपना नेअवला बनाया है, बाघ के आतंक से ग्रामीण भयभीत हैं और वन विभाग की टीम से आदमखोर को पकड़ने की बात कर रहे हैं, बतादें कि यह आदमखोर बाघ सड़क पर दिन दहाडे़ घुमता है और उसी क्षेत्र में ग्रामीणों का पशु चुंगान भी है अब ऐसे में ग्रामीणों के सामने भय का माहोल है कि यह कभी किसी आदमी को अपना शिकार ना बना ले, घटनाक्रम पर ग्रामीण आशीष थपलियाल,शान्ति थपलियाल, गोविदंराम, चिरजीव नौटियाल, रामचद्रं नौटियाल, आदि ग्रामीणों ने वन विभाग से आदमखोर बाघ को अपने कब्जे में लेने की बात कही है।

You may have missed