June 24, 2026

News India Group

Daily News Of India

गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने की प्रथम वर्षगांठ पर विधानसभा अध्यक्ष ने सीएम को किया पुष्पगुच्छ भेंट, कहा कुछ ऐसा।

भराड़ीसैंण :  भराड़ीसैंण (गैरसैंण) को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने की प्रथम वर्षगांठ पर गुरूवार(04/03/2021) को विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पुष्पगुच्छ भेंट कर आभार व्यक्त करते  हुए शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा है कि राज्य आंदोलनकारियों का सपना था कि उत्तराखंड राज्य का अलग निर्माण हो और राज्य की राजधानी गैरसैंण हो। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री जी की पहल पर विगत वर्ष गैरसेंण को विधिवत ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया गया था।

विधानसभा अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित होने के बाद मुख्यमंत्री गैरसेंण में आधारभूत सुविधाएं जुटाने के लिए प्रयासरत है एवं कार्य योजना तैयार कर गैरसेंण में तमाम सुविधाओं को विकसित करने के दिशा में अग्रसर है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि यह सुखद एहसास है कि आज हम ग्रीष्मकालीन राजधानी की प्रथम वर्षगांठ गैरसेंण मे ही मना रहे हैं।

You may have missed