July 31, 2026

News India Group

Daily News Of India

समाजसेवी डॉ. एस फारुख एवं भाजपा नेता कैलाश पंत ने विधायक जोशी के जन्मदिवस पर किये कम्बल वितरित।

1 min read

देहरादून : मसूरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक गणेश जोशी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रुप में मनाया जा रहा है। इस कड़ी में वीरवार को जरुरतमंद व्यक्तियों को 800 कम्बल वितरित किये गये।

देहरादून के कुल्हान में आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री कैलाश पंत ने कहा कि सेवा कैसे की जाती है, यह मैं हमेशा विधायक जोशी ने सीखता हूं। उन्होंने कहा कि गरीब जनमानस के लिए मसीहा के रुप में कार्य कर रहे विधायक समाज के सच्चे हितैशी हैं। समाजसेवी डा0 एस फारुख ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।

विधायक जोशी ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि वह सभी को अपने परिवार का सदस्य मानते हैं। उन्होंने कहा कि गरीबी को नजदीक से देखा है और वह भली-भांति उस परिस्थिति को समझते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों को नववर्ष की शुभकामनाऐं भी दी।

इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, कार्यक्रम संयोजक समीर पुण्डीर, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, अनुज कौशल, सुरेन्द्र राणा, अरविन्द डोभाल, मंसूर खान, अरविन्द तोपवाल, निरंजन डोभाल आदि उपस्थित रहे।

You may have missed