June 10, 2026

News India Group

Daily News Of India

विधायक जोशी ने शशि थापा को दिया हर संभव मदद का भरोसा।

देहरादून : मसूरी विधायक गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट निवासी शशि थापा को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। बताते चलें कि दो दिवस पूर्व मानसिक रूप से दिव्यांग महिला शशि के घर में आग लगने से काफी नुकसान हो गया था।

रविवार को विधायक गणेश जोशी ने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शशि के घर जाकर उन्हें मदद की और आग में हुई क्षतिपूर्ति के लिए भी सरकार के माध्यम से मदद दिए जाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, विष्णु गुप्ता, मनोज थापा, प्रभा शाह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You may have missed