July 19, 2026

News India Group

Daily News Of India

विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं।

देहरादून : विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती पर शुभकामनाएं दी है। वाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा दी गई त्याग, समरसता, सद्भाव तथा मानवता जैसे नैतिक मूल्यों की शिक्षा आज पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हमें समाज के कमजोर वर्ग की सेवा व सहायता के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। रामायण जैसे महान कालजयी ग्रंथ की रचना कर उन्होंने विश्व को मर्यादा पुरुषोत्तम राम के चरित्र से परिचित कराया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी को महर्षि वाल्मीकि के महान दृष्टिकोण और उनके द्वारा दी गई शिक्षा को अपने व्यवहार में अपनाने का संकल्प लेना होगा, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धा व सम्मान की अभिव्यक्ति होगी।

You may have missed