June 27, 2026

News India Group

Daily News Of India

कोविड-19 : प्रचार-प्रसार से दूर जौनपुर के सेक्टर मजिस्ट्रेट शिवराम जगूड़ी कर रहे लोगो को जागरूक।

1 min read

सुनील सिलवाल

टिहरी : Covid-19 दृष्टिगत हुए लॉक डाउन में नायक की भूमिका में नज़र आ रहे हैं विकासखंड जौनपुर तहसील सैक्टर मजिस्ट्रेट शिवराम जगूड़ी.. सैक्टर मजिस्ट्रेट जगूड़ी कोरोना वायरस संक्रमण के प्रति स्थानीय ग्रामीणों को लगातार जागरूक कर रहे हैं.. बिना लाठी के कुछ अलग ही अंदाज में अपनी बात मनाते और लॉक डाउन का पालन कराते हुए उनकी कई विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं..

आने जाने वाले यात्रियों को भी सैक्टर मजिस्ट्रेट जगूड़ी लॉक डाउन का पालन करने और सामाजिक दूरी बनाये रखने के हिदायत दे रहे हैं.. हाल में ही सैक्टर मजिस्ट्रेट नवविवाहिता जोड़े को लॉक डाउन का पालन करने, सतर्क एवं सुरक्षित रहने का पाठ पढाते नज़र आ रहे हैं.. इस मौके पर शमशेर बहादुर और सुमित सैनी भी मौजूद रहे..

सैक्टर मजिस्ट्रेट शिवराम जगूड़ी उदाहरण हैं उन अधिकारीयों के लिए जो लॉक डाउन के नाम पर लोगों पर लाठियां भांजते नज़र आ रहे हैं..

You may have missed