July 31, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।

मसूरी : लंढौर छावनी क्षेत्र के मलिंगार में विगत दिनों एक महिला से पर्स छीनने के मामले के बाद भाजपा महिला मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष पुष्पा पडियार के नेतृत्व में मलिंगार निवासियों ने पुलिस को ज्ञापन देकर मसूरी के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढाने की मांग की है।
बड़ी संख्या में मलिंगार की महिलाएं व पुरूष कोतवाली पहुंचे व ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मसूरी के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त करने की मांग की गई ताकि किसी घटना से बचा जा सके। ज्ञापन में कहा गया कि मध्य रात्रि को मलिंगार चौक, सिस्टर बाजार रोड़, लाल टिब्बा रोड,सिस्टर बाजार, बालाहिसार, कैमल बैक रोडद्व एवं नगर पालिका रोड सहित शहर की सुनसान वाले क्षेत्रों को जाने वाली सड़कों पर गश्त लगाई जाय क्योंकि इन स्थानों पर असामाजिक तत्व, नशे के आदि युवक बैठ कर नशा करते हैं जिससे आने जाने वाले लोगों में अप्रिय घटना का भय बना रहता है व कभी भी कोई अप्रिय घटना का शिकार हो सकता है। इस मौके पर एसएसआई गुमान सिंह नेगी ने भरोसा दिलाया कि पुलिस लगातार गश्त करती है लेकिन अभी कांवड़ सीजन के चलते पुलिस की कमी है, लेकिन उसके बाद गश्त बढा दी जायेगी व ऐसे स्थानों पर कैमरे लगाने की व्यवस्था की जायेगी। इस मौके पर भाजपा महानगर महिला मोर्चा उपायक्ष पुष्पा पडियार ने कहा कि विगत दिनों मंलिगार क्षेत्र में एक घटना हो चुकी है, लेकिन अभी तक आरोपी पकड़ा नही गया, जिससे लोगों में भय व्याप्त है।

ज्ञापन देने वालों में भाजपा महानगर महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पुष्पा पडियार, अनीता भंडारी, संजय भंडारी, विजय बुटोला, नरेंद्र पडियार, माया सक्सेना, राजेश सक्सेना, विनिता सेमवाल, माया बुटोला, अमरावती नौटियाल, पूजा लेखवार, अनीता पुंडीर, ललिता शाह, शीला, विजय बुटोला, मोहन भोटिया, सहित महिलाएं मौजूद रही।

You may have missed