July 30, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – ट्रक ने कई दुकानों के शटर व छज्जे सहित बिजली की लाइनें तोड़ी।

मसूरी : लंढौर बाजार में गत रात्रि एक ट्रक ने कई दुकानों के शटर आदि तोड़ने के साथ विद्युत लाइनें तोड़ दी। जिसकी सूचना व्यापारियों ने 112 के माध्यम से पुलिस को दी लेकिन अभी तक पुलिस ने उक्त ट्रक को नहीं पकडा, जिससे व्यापारियों में आक्रोश बढ़ रहा है।
मध्यरात्रि के बाद एक सामान से लदा ट्रक लंढौर बाजार से गुजरा जिसने अंधेरे का फायदा उठाकर करीब आठ से अधिकदुकानों के शटर, दुकानों के छज्जे आदि तोड़ दिए वहीं बिजली की तारें व केबल की तारें तोड़ दी। जिसके कारण पूरे लंढौर बाजार में करीब सात घंटे बिजली की आपूति बाधित रही। दुकानदारों ने 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी लेकिन अभी तक पुलिस इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं कर पायी और न ही ट्रक का पता लगा पायी। जिससे व्यापारियों में आक्रोश बढ़ रहा है। मसूरी व्यापार संघ के महामंत्री जगजीत कुकरेजा ने कहा कि उन्होंने स्वयं पुलिस से संपर्क किया व कोतवाल सहित सीओ मसूरी को घटना की जानकारी दे कार्रवाई की मांग की लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली नजर आ रहे हैं जबकि ट्रक सीसीटीवी कैमरे में साफ नजर आ रहा है। जबकि उक्त ट्रक ने सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया है। बिजली को तार तोड़ने के कारण करीब सात घंटे लोगों को बिजली की आपूर्ति बाधित रही। लोगों ने अपने खर्चे से दुकानों के छज्जे व शटर किसी तरह ठीक करवाये।

You may have missed