June 9, 2026

News India Group

Daily News Of India

गल्जवाड़ी में 26 लाख की लागत से बनेगा सामुदायिक भवन : विधायक जोशी

देहरादून : रविवार को मसूरी विधायक गणेश जोशी ने ग्राम पंचायत गल्जवाड़ी में 26 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया। यह सामुदायिक भवन मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की अवस्थापना निधि से निर्मित होने जा रहा है।
विधायक गणेश जोशी ने भूमि पूजन के बाद जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि गल्जवाड़ी के लिए 400 लाख की पेयजल योजना का निर्माण कार्य प्रगति पर है और जल्द ही इसका लाभ ग्रामीणों को होगा। उन्होनें बताया कि गंगोल पंड़ितवाड़ी के लिए 280 लाख की पेयजल योजना और माता संतला देवी मंदिर पहुॅच मार्ग का निर्माण 98 लाख की राशि से किया जा चुका है। उन्होनें बताया कि विकास मेरी प्राथमिकता पर रहता है।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुण्डीर, ग्राम प्रधान लीला शर्मा, कर्नल शर्मा, कर्नल आर्य, ग्राम प्रधान सुनील क्षेत्री सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

You may have missed