August 6, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने हुसैनगंज स्थित एमपीजी कॉलेज हॉस्टल के निकट खाली पड़ी भूमि पर छात्रों के साथ मिलकर पौधरोपण किया। इस दौरान देवदार सहित अन्य प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

अनुज गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्रों और स्थानीय लोगों से हरियाली बढ़ाने तथा प्रकृति संरक्षण में सक्रिय भागीदारी की अपील की। पौधरोपण कार्यक्रम में छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

More Stories

You may have missed