July 30, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व एनएसयूआई ने कॉलेज कैटीन व शौचालय का ताला तोड़ने का किया विरोध।

मसूरी : एमपीजी कॉलेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष प्रिंस एवं एनएसयूआई नगर अध्यक्ष नवीन शाह सहित छात्रों ने प्रधानाचार्य डा. सुनील पंवार को ज्ञापन देकर कॉलेज छात्रसंघ पदाधिकारियों के द्वारा कैंटीन व शौचायल का दरवाजा व ताला अवैधानिक रूप से तोड़ने का विरोध किया है व कार्रवाई की मांग की है।
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रिंस एवं एनएसयूआई अध्यक्ष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रधानाचार्य कार्यालय में प्रधानाचार्य डा. सुनील पंवार से भेंट की व ज्ञापन दिया जिसमें कहा गया कि कॉलेज की कैंटीन व शौचालय का वर्तमान छात्रसंघ पदाधिकारियों ने अवैधानिक रूप से ताला व दरवाजा तोड़ दिया है। जिसका छात्र विरोध करते हैं। व कॉलेज की संपत्ति के नुकसान का विरोध करते हैं। उन्होंने ज्ञापन में मांग की गई कि तत्काल प्रभाव से कॉलेज की कैंटीन व शौचालय पर ताला लगाकर बंद किया जाय, व 15 दिनों में शौचालय व कैंटीन की कमियों को सुधार कर छात्रों के लिए खोल दें। वहीं शौचालय में पानी व बिजली तथा साफ सफाई की व्यवस्था की जाय उसके बाद ताला खोला जाय। अगर इस संबंध में कार्रवाई नहीं की गई तो छात्र आंदोलन करने को बाध्य होगे।

You may have missed