July 30, 2026

News India Group

Daily News Of India

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों की सुनी समस्या, अधिकारियों को दिए निर्देश।

देहरादून : प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी आज जनपद हरिद्वार दौरे पर पहुंचे थे।वहीं दौरे के दौरान हरिद्वार से देहारदून लौट रहे कृषि मंत्री गणेश जोशी ने छिदरवाल पहुंचे। जहां मंत्री जोशी ने किसानों की समस्या को सुना। किसानों द्वारा मंत्री जोशी को अवगत कराया कि ग्राम सभा चकजोगीवाला छिदरवाल में काफी किसानों की फसल खराब हुई है। और किसानों को उपज का मुआवजा दिया जाए। जिसपर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को किसानों की समस्या के समाधान के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार इतनी योजनाएं किसानों के लिए चला रही है, मंत्री जोशी ने सभी किसानों से निवेदन किया कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ उठाएं। मंत्री जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए की वह सुनिश्चित करें की ज्यादा से ज्यादा किसान फसल बीमा योजना में भी पंजीकरण करवाएं और योजना का लाभ सही पात्र किसान को मिल सके। इसके साथ ही मंत्री जोशी ने कहा कि यह केवल आपकी समस्या नहीं है बल्कि हमारी समस्या है और इससे दूर करने के लिए अगली फसल कौनसी लगाई जा सकती है इसके किट प्रभावित किसानों को वितरित किए जाएं।

मंत्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जो परिकल्पना है कि किसानों की आय दुगनी की जाए उस दिशा में प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार कार्य किए जा रहे है।


जिन किसानों की फसल का नुकसान हुआ उनके नाम

धनेश 2 बिगा, मुकेश 2 बीघा, राजेंदर 2 बीघा, भगवान सिंह 01 बीघा, मलवीत काला, 06 बीघा, सुखविंदर सिंह 01 बीघा, सुंदर सिंह 02 बीघा, हरजीत सिंह 20 बीघा, 01 बीघा, दयाल सिंह 01बीघा, नवार सिंह 02 बीघा, महादेव 04 बीघा , मुरारी सिंह 03 बीघा, मनवर सिंह 04 बीघा, राजेंद्र सिंह 03 बीघा , वैशाख सिंह 03 बीघा,लखन सिंह 03 बीघा, सोबन सिंह 05 बीघा, शिवराज ,04 बीघा, राजेश सिंह , 03 बीघा, जगमोहन सिंह 01 बीघा, ज्ञान सिंह 03 बीघा, राजेश्वर 03 बीघा, गंगा प्रसाद 03 बीघा, लकेंद्र सिंह, 20 बीघा।

You may have missed