July 30, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – उपेन्द्र पंवार बने स्वर्णकार संघ मसूरी के अध्यक्ष।

मसूरी : स्वर्णकार संघ मसूरी की बैठक एक होटल के सभागार में आयोजित की गई जिसमें वर्ष भर का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया साथ ही स्वर्णकार संघ के क्रिया क्लापों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद नई कार्यकारणी का निर्विरोध चुनाव किया गया। जिसमें उपेंद्र पंवार को अध्यक्ष बनाया गया।
स्वर्णकार संघ मसूरी की बैठक वर्ष भर की गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया वहीं नई कार्यकारिणी का भी निर्विरोध गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से उपेंद्र पवार अध्यक्ष, सतीश सिंह पंवार महामंत्री, प्रवेश पंवार को उपाध्यक्ष व गजेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष चुने गए। वही संरक्षक पद पर जसवीर सिंह और नरेश सिंह पंवार को चुना गया। इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष उपेंद्र कुमार ने अध्यक्ष चुने जाने पर सभी स्वर्णकार संघ के सदस्यों का आभार व्यक्त किया व कहा कि वह स्वर्ण कारों के हित के लिए लगातार प्रयास करते रहेंगे और आने वाले समय में समाज सेवा के क्षेत्र में भी विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि संघ सभी के सहयोग से कार्य करेगा व जो निर्णय बैठक में लिया जायेगा व जो भी सुझाव संगठन को मजबूत करने के लिए आयेंगे उन पर अमल किया जायेगा। वहीं स्वर्णकारों के हितों को सर्वोपरि रखकर कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अभी तक संघ स्वर्णकारों तक ही सीमित था लेकिन अब इसका दायरा बढाया जायेगा व समाज हित व समाज सेवा के कार्य भी किए जायेगे ताकि संगठन को समाज में अलग पहचान मिल सके।

You may have missed