July 23, 2026

News India Group

Daily News Of India

जयदेव उनियाल को बनाया उपनल संघ का जिला अध्यक्ष।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : उत्तराखंड उपनल महासंघ की जिला उत्तरकाशी की कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ, उत्तरकाशी जिले के उपनल संघ के अध्यक्ष पद हेतु चुनाव कड़ी टक्कर के बीच संपन्न हुआ, बतादें कि अध्यक्ष पद के लिये 4 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा जिसमें जयदेव उनियाल को अधिक मत प्राप्त हुये और अध्यक्ष पद का चुनाव जीता। जयदेव उनियाल ने प्रारंभ से ही उपनल महासंघ की प्रत्येक गतिविधि में एक सक्रिय सदस्य की भूमिका निभाई। महासंघ के सभी सदस्यों ने उन्हे शुभकामनाएं प्रेषित की है। जिला कार्यकारिणी के अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने के पर उनियाल ने बताया कि वह समस्त उपनल कर्मियों की समस्याओं को उचित माध्यम से संघ के उच्च पदाधिकारियों तथा शासन तक पहुंचाएंगे और संघ के लिए कार्य करते रहेंगे तथा चयनित होने पर सभी लोगों का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।
उत्तरकाशी उपनल संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जयदेव उनियाल को कर्मीयों ने आगामी उपनलकर्मीयों की लडा़ई लड़ने की शुभकामनायें दी और सभी कर्मीयों के द्वारा सहयोग की बात कही।

You may have missed