July 30, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – ब्रहम कुमारी प्रजापिता ईश्वरीय विश्व विद्यालय केंद्र में मनाया गया रक्षा बंधन पर्व।

मसूरी : ब्रहम कुमारी प्रजापिता ईश्वरी विश्वविद्यालय मसूरी के ध्यान केंद्र में रक्षा बंधन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जो आगामी 11 अगस्त तक चलेगा जिसमें विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों को राखी बांधी जायेगी व योग ध्यान के बारे में जानकारी दी जायेगी।

इस मौके पर साधना केंद्र की संचालिका वीके वर्षा ने कहा कि रक्षा बंधन एक दिन मनाया जाता है लेकिन ब्रहम कुमारी प्रजापिता ईश्वरीय विश्व विद्यालय रक्षा बंधन का पर्व एक सप्ताह तक मनाया जाता है क्यो कि सभी लोग व्यवस्त रहते हैं जिस कारण अलग अलग दिन रखा गया है। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन को लोग भाई बहन का पर्व मानते हैं एक दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और उपहार देकर इतिश्री कर ली जाती है और जब बहन को जरूरत पड़ती है तो भाई नहीं पहुंच पाता। उन्होंने कहा कि भारत आध्यात्म प्रधान देश हैं यहां कई पर्व मनाये जाते हैं। राखी बांधने का अर्थ दृढ संकल्प लेना है बुराइयों से दूर होने का। क्योंकि आज समाज में अनेक बुंराइयां है, अगर हम सभी को एक समान नजर से देखेंगे तो समाज में बुराई स्वयं समाप्त हो जायेगी। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों से इस मौके पर मन व संकल्प के साथ एक बुराई छोडने का आहवान किया। इस मौके पर बहन वीके विनीता ने कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों को ध्यान करवाया व उसके महत्व पर प्रकाश डाला व उसके बाद राखी बांधी। इस मौके पर पत्रकार बिजेंद्र पुंडीर, सुनील सिलवाल, शूरवीर भंडारी, देवेंद्र उनियाल, अमित गुप्ता, अजीत कुमार, धमेंद्र धाकड़, मोहसिन तन्हा, आशीष भटट, राजबीर रौंछेला, रवि बंसवाल, मनीष शाह भी मौजूद रहे।

You may have missed