June 10, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – एआरटीओ ने रेंटल स्कूटी संचालकों के लाइसेंस व स्थल का किया निरीक्षण।

1 min read

मसूरी : शहर में लगातार रेंटल स्कूटी की पार्किंग को लेकर शिकायतों के बाद उप जिलाधिकारी के निर्देश पर एआरटीओ एनके ओझा ने मसूरी माल रोड पिक्चर पैलेस लाईब्रेरी आदि स्थानों पर स्कूटी संचालकों की पार्किंग के साथ ही उनके दस्तावेजों की भी जांच की साथ ही स्कूटी संचालकों को हिदायत दी गई है कि वे तय स्थान पर ही अपने वाहन को पार्क करें ताकि यातायात व्यवस्था में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न ना हो। एआरटीओ एनके ओझा द्वारा विभिन्न स्थानों का जहां लाइसेंस में पार्किग दर्शायी गयी है मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के बाद रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जाएगी और यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई गई तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा लगातार मसूरी शहर में यातायात व्यवस्था का सुधार करने के लिए समय-समय पर जांच की जाती है और अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की जाती है।

वहीँ स्कूटी अध्यक्ष/रेंटल संचालक संगठन भरत कुमाई ने कहा कि एआरटीओ द्वारा  स्कूटी संचालकों के यहां जांच की गई है और स्कूटी संचालक नियमों के पालन के लिए प्रतिबद्ध हैं और उनका पालन करते हैं। उन्होंने कहा कि स्कूटी संचालक लगातार सहयोग कर रहे हैं और भविष्य में भी यातायात के नियमों को पालन करेंगे। साथ ही कहा कि स्कूटी संचालक परिवहन विभाग को पूरा सहयोग प्रदान करें।

You may have missed