July 12, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज के 42 कैडेटस NCC वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग करने गये।

मसूरी : मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज मसूरी की सीनियर विंग एनसीसी की 28 व जूनियर विंग एनसीसी की 14 कैडेट्स वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग करने देहरादून डीआईटी विश्व विद्यालय गयी हैं जहां पर इन्हें सेना से संबंधित विभिन्न प्रशिक्षण दिए जायेंगे।


मसूरी गर्ल्स की प्रधानाचार्या अनीता डबराल ने बताया कि एनसीसी सीनियर व जूनियर के कैडेटस वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग लेने गेय है। यह शिविर आगामी 1 जुलाई तक चलेगा। उन्होंने बताया कि कैडेटस के साथ एएनओ कैप्टन विजल लक्ष्मी भी गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एनसीसी कैप्टन विजय लक्ष्मी ने बताया कि सीएटीसी शिविर में कैडेटस को व्यायाम, पीटी आदि करायी जाती है उसके बाद उनकी डिल क्लास, थ्योरिकल क्लास, जिसमें मैप रीडिंग, वैपन टेनिंग, पर्सनेलटी डेवलपमैंट, सोशल एक्टिविटी आदि में प्रतिभाग करते हैं वहीं इसी के साथ एक दिन फाइरिंग का होता है जिसमें उन्हें बंदूक चलाने का प्रशिक्षण जायेगा। इसी के आधार पर बाद में ये कैडेटस ए व बी प्रमाण पत्र के लिए क्वालीफाई हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि शिविर में प्रदेश भर के एनसीसी कैंडेस आये है जिससे इनको अलग अनुभव मिलेगा व यह प्रशिक्षण उनके जीवन में उपयोगी होगा।

You may have missed