August 4, 2026

News India Group

Daily News Of India

प्रधानमंत्री आवास के लिये क्षेत्र पंचायत वार्ड में 33लाभार्थीयों का हुआ चयन – दर्शनी।

1 min read

रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : विकासखडं नौगांव के अंतर्गत क्षेत्र पंचायत वार्ड सिंगुणी में 33गरीब लाभार्थी परिवारों का चयन हुआ है,यह योजना केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही है और प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत यह योजना उन बेहद गरीब परिवारों के लिये है जो आवासहीन हैं।
विकासखडं नौगांव की उप-कनिष्ठ प्रमुख दर्शनी देवी ने बताया कि उनके क्षेत्र पंचायत वार्ड में आठ गांव के गरीब 33 परिवारों को पीएम आवास का लाभ दिलाया।


दर्शनी ने बताया कि वह हमेशा गरीबों उसने ग्राम पंचायत रहते हुये ग्राम पंचायत का चहुमुखी विकास किया है जिससे क्षेत्र की जनता ने उन्हे दुबाया निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य बनाया है और क्षेत्र पंचायत सदस्य बनने के बाद वह उप-कनिष्ठ प्रमुख बनी है। वहीं उन्होने बताया कि आज क्षेत्र पंचायत वार्ड के आठ गांव भौंती,सराणाचक,कसलाना,सिगुंणी,बिजोरी,गड,नूडी,गांव के 33गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास वितरण किये हैं यह वह परिवार हैं जो बेहद गरीब हैं और आवासहीन हैं।
इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी सुरेश चौहान,ग्राम प्रधान देवल प्रविन उनियाल,मनरेगा सहायक दिनेश पंवार सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

You may have missed