September 23, 2026

News India Group

Daily News Of India

युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल ने PM मोदी के उत्तराखण्ड आगमन पर कहा –

देहरादून : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखण्ड आगमन पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल ने भी जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। व पत्रकारों से बातचीत में कहा कि “आज का दिन सच में एक स्वर्णिम क्षण रहा है,
विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं में अग्रणी, नए भारत के शिल्पकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जॉली ग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून पर स्वागत करने का सौभाग्य मिला, जब वे दिल्ली–देहरादून आर्थिक गलियारा जैसे दूरदर्शी प्रोजेक्ट के शुभारंभ हेतु पहुँचे।

उनकी उपस्थिति स्वयं में एक चुंबकीय ऊर्जा है—अथक परिश्रम, अद्भुत करिश्मा और हर कार्यकर्ता के प्रति सहज अपनापन, जो हर किसी को प्रेरित करता है।

आर्यन देव उनियाल ने कहा कि मेरे लिए यह केवल एक अवसर नहीं, बल्कि जीवन का एक प्रेरणादायक अनुभव और उत्तराखण्ड के उज्ज्वल भविष्य की एक सशक्त दिशा है।”

More Stories

You may have missed