October 12, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी-देहरादून मार्ग पानीवाला बैंड के पास 54 पव्वे अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

1 min read

मसूरी। अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मसूरी कोतवाली पुलिस ने पानीवाला बैंड के पास एक युवक को 54 पव्वे अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।
प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह गहलावत ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर अवैध शराब की तस्करी और बिक्री रोकने के लिए क्षेत्र में लगातार चेकिंग और गश्त की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस टीम मसूरी -देहरादून मार्ग पानीवाला बैंड के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 54 पव्वे शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान सुमित (30) निवासी बापू नगर, जाखन, देहरादून के रूप में हुई। शराब के संबंध में आरोपी कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली मसूरी में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक गोपाल सिंह चौहान, कांस्टेबल नंदलाल पुरी और कांस्टेबल उमेश कुमार शामिल रहे।

You may have missed