April 15, 2026

News India Group

Daily News Of India

भाजपा महा जनसंपर्क अभियान के तहत केंद्र व राज्य सरकार की योजनओं को बताया।

टिहरी/धनोल्टी : भारतीय जनता पार्टी के महा जन सम्पर्क अभियान के तहत ब्लाक मुख्यालय थत्युड़ में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा सरकार की उपलब्ध्यिो के बारे में बताया गया।
भाजपा के महा जन सम्पर्क अभियान के तहत जौनपुर विकास खंड सभागार में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन के दौरान बतौर मुख्य वक्ता  कापरेटिव बैंक के अध्यक्ष सुभाष रमोला ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार  के अथक प्रयास से आज देश की बुनियादी ढांचे का अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की कार्य शैली व उच्च कोटि के मार्ग दर्शन पर भारत तो अपने को गौरवान्वित करता है साथ ही विदेशों में भी मोदी का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन व मोदी के नेतृत्व में सशक्त किसान समृद्ध भारत योजना से लेकर सांस्कृतिक विरासत का नया युग, अत्योदय जैसी महत्व पूर्ण योजनाओं से आखरी व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सम्मेलन में धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनोपयोगी  योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मोदी व प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी की योजनाएं फाइलों में नहीं बल्कि धरातल में उत्तर कर आखरी  छोर पर खड़े व्यक्ति को लाभान्वित कर रहा है। उन्होंने  कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ईमानदारी व वफादारी के साथ प्रत्येक वर्ग के विकास को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं व युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए कई योजनाओं को अमली जामा पहना चुकी हैं।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष पृथ्वी सिंह रावत, करण कंडारी, राजेंद्र कोहली, कुंवर सिंह पंवार, बीरेंद्र राणा, प्रदेश संयोजक जैविक खेती विजय महेंद्रू, महामंत्री सुनील थपलियाल, जयपाल कैरवान, निहाल सिंह रावत, महिला मंडल अध्यक्ष बिनीता चौहान, ने भी सम्मेलन को सबोधित किया। कार्यक्रम में खेमराज भट्ट, बिजेंद्र सिंह पंवार, शोभना देवी, चन्द्र सिंह रावत, कुलदीप परमार, युवा मोर्चा महा मंत्री मेहरबान बिष्ट, ओमप्रकाश गौड़, जनक बिष्ट, जयप्रकाश नौटियाल, जगमोहन बिष्ट, खेमराज पुजारी, हरिभजन सिंह पंवार, कमल रावत, संदीप खन्ना सहित भाजपा के विभिन्न मोर्चाे के पदाधिकारियों से लेकर दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may have missed