May 25, 2026

News India Group

Daily News Of India

BJP कामकाजी बैठक में अध्यक्ष व सभासद प्रत्याशियों को जिताने के दिए टिप्स।

मसूरी। नगर पालिका चुनावों को लेकर भाजपा मसूरी मंडल ने प्रभारी कैलाश पंत व युवामोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी के नेतृत्व में कामकाजी बैठक की जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के टिप्स दिए गये।
भाजपा मुख्य चुनाव कार्यालय में आयोजित कामकाजी बैठक में मसूरी विधानसभा प्रभारी कैलाश पंत ने पार्टी कार्यकर्ताओं को हर वार्ड में जाकर हर घर में जाकर भाजपा सरकार के किए गये कार्यों के बारे में बताये व कहे कि तीन इंजन की सरकार बनेगी तो शहर का विकास होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट ने भी देहरादून में कहा कि मसूरी में इस बार सबसे सक्षम प्रत्याशी है व इस बार भाजपा अध्यक्ष पद सहित सभासदों के पद पर भी चुनाव जीतेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि वे सभासद व अध्यक्ष दोनों प्रत्याशियों के लिए मत मांगे व हर वार्ड की अलग टीम बने। इस मौके पर युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि मसूरी में पहली बार महिला को टिकट मिला है और भाजपा को हर चुनाव में सांसद, विधायक बनाने में मातृ शक्ति का योगदान रहा है और अब जब महिला प्रत्याशी है तो निश्चित की जीत मिलेगी। उन्होंने कहा कि मीरा सकलानी जहां योग्य प्रत्याशी है वहीं उन पर आज तक कोई भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है व सभी प्रत्याशियों में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि यह मसूरी मंडल है जिन्हांने 2014 से लेकर आज तक सांसद व विधायक का चुनाव लगातार जिताया है और इस बार मसूरी में भाजपा का नेतृत्व विजयी होगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ लगना होगा व कड़ी मेहनत करनी होगी। इसके लिए माहौल बनाने के साथ ही चुनाव प्रबंधन मजबूत करना होगा।

इस अवसर पर मीरा सकलानी ने कहा कि उन्हें कार्यकर्ताओं का पूरा साथ मिल रहा है व सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारी पूरा सहयोग कर रहे है लेकिन थोड़ा और मेहनत करने की जरूरत है, सुबह जल्दी आकर हर वार्ड में जाकर प्रचार करना होगा ताकि जीत सुनिश्चित की जा सके।  मीरा कैंतुरा सकलानी ने कहा कि मसूरी की आवास की समस्या को दूर करना, महिला स्वरोजगार को बढ़ाना, सफाई कर्मियों को शासन द्वारा दिये जाने वाला वेतन देने, पार्किंग समस्या को दूर करना , सड़को को ठीक करना, पारदर्शी ईमानदार व्यवस्था कायम करना उनकी प्राथमिकता होगी।”

इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने भी कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए व कार्यकर्ताओं में जोश भरा व कहा कि इस बार पालिका में भाजपा का अध्यक्ष सहित सभासदों को भी जिताएं ताकि तीन इंजन की सरकार बन सके। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, गीता कुमाई, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेद्र रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, अनिल गोदियाल आदि मौजूद रहे। भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने सभी का आभार व्यक्त किया व कार्यकर्ताओं को कडी मेहनत कर पालिका में भाजपा का बोर्ड लाने का आहवान किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री कुशाल राणा ने किया। इस मौके पर सभी सभासद प्रत्याशी व भाजपा कार्यकर्ता मौजुूद रहे।

You may have missed