August 17, 2026

News India Group

Daily News Of India

युवाओं के विदेश में रोजगार का सपना साकार कर रही सरकार की ये योजना, 123 युवाओं को मिली नौकरी

1 min read

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना से कई युवाओं के रोजगार का सपना पूरा हो रहा है.

विकासनगर: उत्तराखंड के युवाओं के लिए अब सात समंदर पार रोजगार पाना महज एक सपना नहीं, बल्कि हकीकत बन गया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की महत्वाकांक्षी पहल ‘मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना’ राज्य के युवाओं के लिए विदेशों में करियर बनाने का एक सशक्त जरिया बनकर उभरी है. साल 2023 से अब तक इस योजना के माध्यम से 123 युवाओं ने न केवल विदेशों में नौकरी हासिल की है, बल्कि वे आत्मनिर्भरता की नई मिसाल भी पेश कर रहे हैं.​ इस योजना के तहत युवाओं का चयन जापान, जर्मनी, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जैसे देशों में हुआ है.

अब तक के आंकड़ों के अनुसार:​जापान में 65 युवाओं का चयन, ​सऊदी अरब में 30 युवाओं को मिला रोजगार. जर्मनी में 1 युवा (सपना राणा) का सफल प्लेसमेंट, ​यूएई में 27 युवाओं का हॉस्पिटैलिटी एवं होटल मैनेजमेंट क्षेत्र में चयन (वीजा प्रक्रिया जारी) हुआ है. ​विदेशी बाजार की जरूरतों को देखते हुए, युवाओं को संबंधित देशों की भाषाओं में दक्ष बनाया जा रहा है. सेवायोजन कार्यालय में जर्मन और जापानी भाषा की विशेष कक्षाएं संचालित की जा रही हैं. इसके अलावा बागेश्वर और अल्मोड़ा में ऑनलाइन माध्यम से भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

साल 2023 में प्रारंभ किया गया था मुख्यमंत्री कौशल वैश्विक रोजगार योजना इसमें लगभग 123 लोगों को अभी तक विदेश में रोजगार प्राप्त हुआ. योजना युवाओं को उनके स्किल्स को इंप्रूव करते हुए विदेश में रोजगार को अवसरों को बढ़ा रहा है. सीएम धामी द्वारा शुरू की गई योजना रोजगार के अवसर खोल रही है.
-डॉ. आशीष चौहान, डीएम-

More Stories

You may have missed