August 17, 2026

News India Group

Daily News Of India

‘द फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह का निधन खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति – विधानसभा अध्यक्ष

देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने भारत के महान धावक मिल्खा सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

विधानसभा अध्यक्ष ने अपने शोक संदेश में कहा है कि पद्मश्री से सम्मानित ‘द फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह का निधन खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।उनका जीवन राष्ट्र के लिए अप्रतिम प्रेरणा है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्र उन्हें हमेशा भारतीय खेलों के सबसे चमकीले सितारों में से एक के रूप में याद रखेगा। विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए उनके शोकाकुल परिवार एवं अनगिनत शुभचिंतकों के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।

More Stories

You may have missed