June 13, 2026

News India Group

Daily News Of India

खाई में कूद कर कार चालक ने दी जान।

मसूरी : मसूरी देहरादून रोड स्थित मसूरी झील के निकट एक होटल में पर्यटकों को लेकर आये टैक्सी चालक ने रात को खाई में कूद गया। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि मसूरी देहरादून मार्ग पर मसूरी झील के निकट एक होटल में पर्यटकों को लेकर एक टैक्सी आयी। जिसके चालक ने रात को खाई में कूद मार दी। सूचना पर बार्लोगंज चौकी से पुलिस बल आवश्यक आपदा उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची व घायल व्यक्ति को निकाल कर उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मरने वाले का नाम सुनील कुमार शर्मा 44 वर्ष पुत्र ज्योति प्रकाश शर्मा  निवासी शिव कालोनी करनाल हरियाणा का है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई जिस पर वह मसूरी पहुंचे व उप जिलाचिकित्सालय में पंचनामा भरने के बाद उनका पोस्ट मार्टम किया गया व शव अंतिमं संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है कि आखिर चालक ने कूद क्यों मारी।

You may have missed