August 22, 2026

News India Group

Daily News Of India

अवैध अफीम की खेती की शिकायत पर प्रशासन ने की नष्ट।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : तहसील बड़कोट के खाटल क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में उप जिलाधिकारी बड़कोट शालिनी नेगी द्वारा जांच व नियमानुसार कार्यवाही हेतु 6 टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों द्वारा तहसील बड़कोट के सम्बन्धित ग्रामों में जांच की गयी! सम्बन्धित टीम द्वारा ग्राम चोपड़ा व कसलाना में 0.60 हैक्टेयर भूमि पर अवैध पोस्त एवं ग्राम देवल में 0.500 हैक्टेयर भूमि पर अवैध पोस्त की खेती मौके पर ही नष्ट की गयी। अन्य जांच ग्राम में अफीम की अवैध खेती नहीं पायी गयी।

More Stories

You may have missed