August 15, 2026

News India Group

Daily News Of India

उत्तराखंड में बारिश का तांडव: उफान पर नदियां और गदेरे, डोईवाला में बहा पुल, कई गांवों का संपर्क बाधित

उत्तराखंड में मानसूनी बारिश कहर बरपा रही है. भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है.

डोईवाला: देहरादून के डोईवाला विधानसभा के अंतर्गत गडूल ग्राम पंचायत के शीला की चौकी के पास ग्रामीणों के आने जाने वाला अस्थाई पुल तेज पानी के बहाव में बह गया. जिससे कई गांवों का संपर्क कट गया है. पुल बहने से ग्रामीणों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. वहीं ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है. भारी बारिश से अमगड़ गदेरा उफान पर बह रहा है.

ग्रामीणों का कहना है कि एक साल बीत जाने के बाद भी स्थाई पुल का निर्माण नहीं हो पाया, ग्रामीण लगातार विभागों के चक्कर लगाते रहे, लेकिन पुल निर्माण के लिए धरातल पर कोई कार्य नहीं हुआ. ग्रामीणों द्वारा स्वयं अस्थाई पुल का निर्माण किया गया था, जो भारी बारिश के कारण तेज बहाव में बह गया. पुल बहने से स्कूल आने जाने वाले बच्चों, ड्यूटी पर जाने वाले लोगों और बीमार व्यक्तियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कई घर ऐसे हैं, जो खतरे की जद में हैं, जिनको बचाया जाना बेहद जरूरी है.

वहीं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र रावत ने बताया कि पूरी समस्या से दोनों विभागों को अवगत करा दिया है और विधायक से भी लोगों को इस समस्या से राहत पहुंचाने की मांग की है. वहीं ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने बताया कि यह विभाग की घोर लापरवाही है. एक साल बीत जाने के बाद भी विभागों ने स्थाई पुल बनाने की जहमत नहीं उठाई. अब ग्रामीणों को परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है.

उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा रही है. कुमाऊं और गढ़वाल मंडल में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. साथ ही देहरादून के डोईवाला में अमगड़ गदेरा उफान पर आने के कारण कई घरों को भी खतरा पैदा हो गया है. बारिश होने पर लोग रात को सो नहीं पा रहे हैं और पहरेदारी कर रहे हैं.

प्रदेश में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने कई जिलों में 20 जुलाई यानि आज स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों की छुट्टी घोषित की है. जिनमें देहरादूनपौड़ीटिहरीरुद्रप्रयागहरिद्वारनैनीतालउधम सिंह नगरपिथौरागढ़चमोली, चंपावत, उत्तरकाशी शामिल है.

More Stories

You may have missed