July 5, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – दुकान में हुई चोरी, चोर ने सात हजार रूपये उड़ाये।

मसूरी : कुलड़ी लंढौर रोड पर यूनियन चर्च के सामने एक पान की दुकान में चोरी हो गई जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
व्यापार संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने बताया कि रमेश चौहान की दुकान पर रात को चोरोे ने हाथ साफ कर दिया व गल्ले में रखे करीब सात हजार रूपये ले उड़ा। हालांकि अन्य सामान भी गया लेकिन नकदी चोरी होने से दुकानदार परेशान है। उन्होंने कहा कि यह गरीब दुकानदार है किसी तरह अपने परिवार का पालन कर रहा है। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना कुलड़ी चौकी सहित कोतवाल को दे दी गई है व पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

You may have missed