मसूरी – जरूरतमंद लड़की को शादी का सामान करवाया उपलब्ध।

मसूरी : इनरव्हील क्लब ने एक जरूरतमंद लड़की की शादी के लिए जरूरी सामान उपलब्ध करवाया। इस मौके पर उन्हें शगन भी दिया गया। इनरव्हील क्लब का यह सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। जिसमें वर्ष भर शादी के सीजन के दौरान जरूरतमंद लड़कियों की शादी का सामान उपलब्ध कराया जाता है।
इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष मनीषी संघल के नेतृत्व में एक जरूरतमंद लड़की की शादी का सामान उपलब्ध कराया गया वहीं उन्होंने क्लब की ओर से लड़की को 21 सौ रूपये शगन भी दिया। इस मौके पर इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष मनीषी संघल ने बताया कि इनरव्हील क्लब विगत कई वर्ष से जरूरतमंद लड़कियों की शादी का महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट चला रहा है जिसके तहत हर वर्ष एक दर्जन से अधिक लड़कियों की शादी में सामान उपलब्ध कराया जाता है जिसमें राशन से लेकर कपड़े बर्तन, ज्वैलरी, आदि दी जाती है। इसी कड़ी में एक लड़की की शादी का सामान उपलब्ध करवाया गया व शगन भी दिया गया जिसमें सूट, साड़ी, बैडसीट, बैड कवर, मेकप का सामान, चूड़ियां, लड़के का सूट, नाइट सूट, एक टिन का बाक्स, डिनर सेट, प्रेस, कुकर, कंबल, शाल, कार्डिगन, कोट, जैकेट, के साथ ही आटा, चावल, दालें, मसाले, चायपत्ती, चीनी, तेल आदि सामान दिया गया। इस मौके पर लड़की उसके परिजन सहित इनरव्हील क्लब की जया कर्णवाल, शशि मित्तल, रश्मि कर्णवाल आदि मौजूद रहे।