June 23, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – पर्यटकों के साथ अभद्रता करने वाले व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार।

मसूरी : शहर के लाल टिब्बा पार्किंग में वाहन खड़ा करने को लेकर पर्यटकों के साथ मारपीट करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
लाल टिब्बा घूमने आये पर्यटकों के साथ पार्किंग में विवाद हो गया जिस पर गंभीर सिंह ने पर्यटकों के साथ मारपीट अभद्रता की। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। लंढौर चौकी के पुलिस कर्मी सुनील कुमार व सुधांशु पर्यटकों से अभद्रता करने वाले को काफी समझाया गया लेकिन उसके न मामनने पर उसे शान्ति भंग के आरोप में 151 सीआरपीसी में गिरफ्तार किया गया। जिसे उपजिलाधिकारी मसूरी के समक्ष पेश किया जायेगा।

You may have missed