June 21, 2026

News India Group

Daily News Of India

टोल बचाने के लिए वाहन में लगाया था जज का स्टीकर, पुलिस ने लिया सख्त एक्शन

1 min read

बदरीनाथ मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक वाहन में जज लगा स्टीकर लगा था, पड़ताल करने में पुलिस का माथा ठनक गया.

चमोली: लोग चालान से बचने के लिए तरह-तरह के जतन करते दिखाई देते हैं. कुछ ऐसा ही चमोली जिले में देखने को मिला, यहां वाहन पर लगा “जज” स्टीकर किसी अधिकारिक पहचान के लिए नहीं, बल्कि टोल बचाने और थोड़ा-बहुत रौब जमाने के लिए लगाया गया था. जिसके बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की.पुलिस के ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत चल रही सघन चेकिंग में यह कारनामा पकड़ा, जिसके बाद मौके पर ही उसका ‘जज साहब’ वाला रुतबा उतर गया. सच्चाई सामने आते ही पुलिस ने तत्काल सख्त एक्शन लिया. मौके पर ही कार से ‘JUDGE’ का स्टीकर हटवाया गया. जिसके बाद मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत चालान काटा गया.

चमोली में ऑपरेशन प्रहार के तहत चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान चमोली पुलिस लगातार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कस रही है. बीते दिन चौकी प्रभारी पाण्डुकेश्वर उपनिरीक्षक रूकम सिंह द्वारा पाण्डुकेश्वर रजिस्ट्रेशन चेकिंग बैरियर के पास वाहन संख्या (UP-14DN-9554) को रोका गया. वाहन चालक रजिस्ट्रेशन चेकिंग हेतु लगी अन्य वाहनों की लंबी कतार से गलत दिशा से आगे निकलने की जल्दबाजी में था. वाहन पर “JUDGE” लिखा हुआ एक स्टीकर लगा था. इसी बीच पीछे चल रहे अन्य वाहन चालकों ने भी वाहन चालक की रैश ड्राइविंग और नियमों की अनदेखी की शिकायत पुलिस से की.

पुलिस ने चालक से पूछताछ की तो कहानी में ट्विस्ट आ गया. चालक अभय सिंह निवासी गोला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश ने बताया कि वाहन उसके दोस्त का है और उसके दोस्त का भाई लखनऊ कोर्ट में कार्यरत है. पूछताछ आगे बढ़ी तो पता चला कि वाहन पर लगा “जज” स्टीकर किसी अधिकारिक पहचान के लिए नहीं, बल्कि टोल बचाने और थोड़ा-बहुत रौब जमाने के लिए लगाया गया था. इसके बाद मौके पर ही “जज साहब” का रुतबा उतर गया. पुलिस ने वाहन से स्टीकर हटाया और मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई करते हुए भविष्य में ऐसा न करने की सख्त चेतावनी दी.

गौर हो कि चमोली पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस लगातार अभियान चलाए हुई है. जिसका उद्देश्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों, नशे में गाड़ी चलाने वालों और फर्जी तरीके से वीआईपी कल्चर दिखाने वालों पर शिकंजा कसना है. चारधाम यात्रा को देखते हुए पुलिस ने चेकिंग और सख्त कर दी गई है.

You may have missed