May 26, 2026

News India Group

Daily News Of India

गणेश गोदियाल का सितारगंज में भव्य स्वागत, आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में भरा जोश

कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है. इसी कड़ी में उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लोगों से मुखातिब हो रहे हैं.

खटीमा: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रदेश संगठन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पहली बार सितारगंज विधानसभा पहुंचे. इस अवसर पर विधानसभा में उधम सिंह नगर केवल प्रमुख कांग्रेसी नेताओं का जमावड़ा रहा. गणेश गोदियाल ने जहां प्रदेश की बीजेपी सरकार को जमकर घेरा, वहीं आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार कर गए. साथ ही कांग्रेस की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया.

उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का सितारगंज में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. करन गार्डन में आयोजित स्वागत समारोह में पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का पूर्व विधायक नारायण पाल समेत नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नें भव्य स्वागत किया. मंच के माध्यम से सभी कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा पर जनता का उत्पीड़न करने और भ्रष्टाचार व कानून व्यवस्था पर हमला करते हुए सरकार को कटघरे में खड़ा किया. प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अंकिता भंडारी और काशीपुर में किसान आत्महत्या का भी मामला उठाया. उन्होंने बिना नाम लिए स्थानीय विधायक पर भी तंज कसा, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा भ्रष्टाचार से कमाया हुआ पैसा भी इस बार चुनाव में काम नहीं आएगा.

प्रदेश अध्यक्ष के सितारगंज विधानसभा पहुंचने पर कांग्रेस में एक जुटता दिखी, कार्यक्रम में खटीमा विधायक उप नेता सदन भुवन कापड़ी, विधायक नानकमत्ता गोपाल सिंह राणा, पूर्व विधायक चंपावत हिमेश खर्कवाल, जिले के पर्यवेक्षक नारायण सिंह बिष्ट, नवतेज पाल सिंह, पूर्व पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे समेत तमाम कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे. इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जहां कार्यकर्ताओं में जोश भरा. वही संगठन की मजबूती व एकजुट होकर कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया.

गौर हो कि सूबे में 2027 के विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में बीजेपी जीत की हैट्रिक लगाने की जुगत में जुटी है, वहीं कांग्रेस पार्टी हार की हैट्रिक रोकने की कोशिश रोकने के लिए एक्टिव मोड पर आकर कार्य कर रही है. दोनों ही दलों के तमाम नेता सक्रिय रूप से मोर्चा संभाले हुए हैं. साथ ही तमाम बड़े चेहरों का एक दल से दूसरे दल में जाने का सिलसिला जारी हो गया है.

You may have missed