July 5, 2026

News India Group

Daily News Of India

पर्यटकों और स्थानीय युवकों के बीच हुआ विवाद, पर्यटक ने चलाई गोली।

1 min read

मसूरी : शहर की माल रोड पर पर्यटकों और स्थानीय युवकों के बीच मामूली बात पर कहासुनी हो गयी। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि पर्यटक ने पिस्तौल निकल ली और गोली चलानी शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व जांच में जुट गई।

माल रोड पर स्टेट बैंक के समीप पर्यटकों का स्थानीय युवकों के साथ गाड़ी हटाने को लेकर विवाद हो गया। स्थानीय निवासी प्रदीप भंडारी व रमेश ने बताया कि यूपी नंबर की एक कार स्टेट बैंक के समीप सड़क पर खड़ी थी, कुछ स्थानीय युवक वहां से गुजर रहे थे व उन्होंने गाड़ी हटाने को कहा तो पर्यटकों ने हवा में गोली चला दी जिसके बाद वहां से गाड़ी लेकर भाग गए। एक स्थानीय युवक रमेश द्वारा उनका पीछा कर उनकी गाड़ी की चाबी छीन ली व होटल में पर्यटक ठहरे हुए थे उसके बाहर काफी भीड़ जमा हो गई जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी व सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय युवकों को थाने लेकर पहुंची पर्यटक माल रोड पर किसी होटल में रुके हुए हैं।

वहीँ सामाजिक कार्यकर्ता मेघ सिंह कंडारी भी घटनास्थल पर पहुंचे उन्होंने थाने में पर्यटकों को होटल से थाने हटाने की मांग की व लिखित में थाने में तहरीर दी। इस बारे में जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद ने बताया कि गाड़ी हटाने को लेकर विवाद हो गया था पूरी घटना की जांच की जा रही है।

You may have missed