August 21, 2026

News India Group

Daily News Of India

दिल्ली विधानसभा चुनाव – मसूरी में मनाया बीजेपी के जीत का जश्न, भाजपा मण्डल ने आतिशबाजी कर किया मिष्ठान वितरित।

मसूरी : दिल्ली विधान सभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा मसूरी मंडल ने शहीद भगत सिंह चौक भाजपा के पक्ष में जोरदार नारेबाजी के बीच आतिशबाजी की व मिष्ठान वितरित कर खुशी मनाई।
भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शहीद भगत सिंह चौक पर एकत्र हुए व उसके बाद दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी झंडों के साथ जोरदार नारेबाजी की व आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरित किया। इस मौके पर भाजपा नेत्री व नगर पालिका परिषद की नव निर्वाचित अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि इस बार पहले से ही भाजपा की जीत तय थी। जिस प्रदेश के मुख्यमंत्री व मंत्रियों को भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाना पड़ा ऐसे में जनता ने आम आदमी पार्टी को बाहर का रास्ता दिखा दिया। दिल्ली की जनता भाजपा की नीतियों से खासी प्रभावित हो गयी थी। उन्होंने कहा कि मोदी है तो सब मुमकिन है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी अपने स्वार्थों के लिए कार्य करती है व इसी तरह पंजाब में भी हस्र होगा। भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है व जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं को व भाजपा शीर्ष नेतृत्व को जाता है चाहे चुनाव निकाय का हो या विधानसभा का पार्टी कार्यकर्ताओं के दम पर ही लड़ती है।

इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा का स्वर्णिम काल चल रहा है चाहे हरियाणा का चुनाव हो, महाराष्ट्र का चुनाव हो या उत्तर प्रदेश विधानसभा के उप चुनाव हो। यही नहीं निकाय चुनावों में भी मोदी के नेतृत्व की जीत है। दिल्ली की जीत भी इसका प्रमाण है, आने वाले समय में पंजाब में भी भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जीत का मसूरी में जश्न मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पंचायतों के चुनाव होने में है पहले भी परचम रहा व इस चुनाव में भी भाजपा जीतेगी।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, भाजपा मंडल महामंत्री कुशाल राणा, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, सतीश ढौडियाल, विजय रमोला, अनिल गोदियाल, पालिका सभासद अमित भटट, राकेश ठाकुर, सुंदर पंवार, विजय बिंदवाल, कमला थपलियाल, बबीता मित्तल, संध्या ऐनी, नीति शर्मा, आशीष जोशी, अवतार कुकरेजा, धनप्रकाश अग्रवाल, आशुतोष कोठारी सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories

You may have missed